Sunday, July 19, 2020

Class 10 RBSE विटामिन क्या है what is the primary function of vitamins In Hindi Secrets

👉hello Students मेरा नाम पूजा है और मेने अपनी लाइफ में स्टडी से संबंधित बहुत सी प्रॉब्लम देखि है और उनसे बहुत कुछ सीखा है में जानती हु की आप अपनी स्टडी को आसान से तरीके में पढ़ना चाहते हो | और ये आपका विचार बिलकुल सही है | क्या आप जानते है की क्यों सही है ? तो चलिए में आपको बताती हु -क्योकि हम जब आसान तरीके से कुछ पढ़ते है तो वो हमे हमेशा याद रहती है इसलिए मेंने आपके लिए एक बहुत ही helpful study ब्लॉग start किया है जहाँ आपको बहुत ही आसान से तरीके से और कैसे किसी Topic को छोटे - छोटे भागों में बांटकर पढ़ना है , बताऊँगी | ताकि आपको education से संबंधित कोई भी प्रॉब्लम नहीं हो और आप आसानी से अपनी स्टडी पर फोकस कर सके |

यदि आप चाहते है की आप अपने फ्यूचर में कुछ करना चाहते है तो आप मेरे blog से जुड़े रहे ताकि आपको हर Topic को आसानी से कैसे पढ़ना है ये पता चले | यह आपके लिए बहुत helpful रहेगा | मेरा इस ब्लॉग को बनाने का केवल यही Goal है की आपको एक अच्छा Content मिल सके तो आज मेरी यह पहली पोस्ट है जिसे मेने आपके लिए बनाया है ताकि आप घर बैठे आसानी से पढ़ सके और अपने सपनो को पूरा कर सके | आपको अपने सपनो को पूरा करने के लिए best of luck |

विटामिन क्या है और उनके प्रकार( रासायनिक नाम सहित )
[ what is vitamin and types of vitamin ]

विटामिन ऐसे कार्बनिक यौगिक है जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक है | सामान्य उपापचय (Human metabolism ) के लिए विटामिन की आवश्यकता होती है | यह हमे भोजन से मिलते है | हमारा शरीर खुद से विटामिन्स नहीं बनाता या बहुत ही कम मात्रा में बनाता है तो इनकी कमी हम भोजन से पूरी करते है। यदि हमारे शरीर में किसी विटामिन की कमी हो जाती है तो हमारा शरीर रोगो से ग्रसित हो जाता है | अब तक 13 विटामिन ज्ञात हो चुके है जो या तो वसा में घुलनशील है या पानी में घुलनशील है | वसा में घुलनशील विटामिन, पानी में घुलनशील विटामिन की तुलना में शरीर के लिए आसान होते हैं |

                                      Vitamins
                                      Image Source - Google | Image by - pikrepo

विटामिन और उनके रासायनिक नाम
[ Vitamin and Chemical Name ]

  No.         Name Of Vitamin                           Chemical Name                             
  1.   विटामिन A    रेटिनॉल 
  2.   विटामिन B1     थायमिन 
  3.   विटामिन B2     राइबोफ्लेविन 
  4.   विटामिन B3      नियासिन , निकोटिनिक जाल 
  5.   विटामिन B5      पैन्टोथेनिक एसिड 
  6.   विटामिन B6      प्यरीडॉक्सीने 
  7.   विटामिन B7      बायोटिन , H - विटामिन 
  8.   विटामिन B9      फोलिक एसिड, टेरोईल ग्लूटेमिक एसिड  
  9.   विटामिन B12       सायनोकोबोलेमिन 
  10.   विटामिन C       एस्कॉर्बिक एसिड 
  11.   विटामिन D       कैल्सिफिरोल 
  12.   विटामिन E       टोकोफिरोल 
  13.    विटामिन K       फाइलोक्विनोन , नेफ्थेक्विनोन 




Students क्या आपको इन vitamins के नाम याद करने में प्रॉब्लम आ रही है तो आप बिलकुल भी टेंसन मत लो क्योकि आपकी ये प्रॉब्लम मेने बहुत ही आसान तरीके में solve कर दी है तो चलो इसे Enjoy करते है -

👍TRICK -

अरे बाथ सई है डीके ने इटो के फाइदे में मारा |

अरे - अ - विटामिन A

         रे - रेटिनॉल

बाथ - बा - विटामिन B1

         थ - थायमिन

सई - स - विटामिन C

         इ - एस्कॉर्बिक

डीके - डी - विटामिन D

         के - कैल्सिफिरोल

इटो - इ - विटामिन E

         टो - टोकोफिरोल

के - विटामिन K

फाइदे - फाइलोक्विनो

विटामिन के प्रमुख स्रोत और उनकी कमी से होने वाले रोग
[ Source Of Vitamins and their Deficiency Diseases ]


  विटामिन  का नाम                      श्रोत  विटामिन की कमी से होने वाले रोग 

  विटामिन A    हरी पत्तेदार सब्जिया , गाजर ,
  मछली , लिवर तेल 

रतौंधी 
  विटामिन B1   केले , फूलगोभी , आलू , अनाज के दाने ,
   सूरजमुखी के बीज 

बेरी - बेरी 
  विटामिन B2   दूध , दही , माँस , मछली , हरी बिन्स ,
  पनीर ,केला 

एरिबोफ्लेविनोसिस 
  विटामिन B3    जिगर , किडनी, चिकन , बीफ , मछली ,
  टमाटर , पत्तेदार सब्जियॉ , साबुत अनाज ,
  मशरूम, गाजर 

डायरिया , डर्मेटाइटिस 
  विटामिन B5    मीट , साबुत अनाज , शाही जेली 

पेरेस्टेसिया 
  विटामिन B6   साबुत अनाज , मीट , नट्स 

एनिमिया 
  विटामिन B7   अंडे की जर्दी , यकृत , सब्जिया 

आंत की सूजन , आंत्रशोध 
  विटामिन B9    बेकर का खमीर , सूरजमुखी के बीज , पत्तेदार सब्जियाँ ,         फलियां 

गर्भावस्था के जन्म दोष 
  विटामिन B12    माँस , मछली , मुर्गी पालन , अंडे , दूध , सोया उत्पादन , 
  डेयरी उत्पादन 

मेगालोब्लास्टिक एनीमिया 
  विटामिन C   रसदार फल विशेषकर आँवला , नींबू , संतरा , अमरुद 

स्कर्वी 
  विटामिन D    दूध, मछली, लिवर तेल , अंडे, सूर्ये के प्रकाश की उपस्थ्ति में   शरीर स्वयं भी निर्मित करता है 

रिकेट्स 
  विटामिन E    हरी पत्तेदार सब्जियाँ , दूध , माखन , टमाटर , यकृत , सोयाबीन
 
बन्ध्यता , 
पक्षाघात 
  विटामिन K    दूध उत्पादन , बादाम , पालक , सूर्येमुखी के बीज , सोयबीन,     टमाटर , हरी सब्जियॉ  हेमरेज 


विटामिन के प्रकार[ Types Of Vitamin ]

विटामिन दो प्रकार के होते है

1. Fat soluble Vitamin (वसा में घुलनशील )
2. Water soluble Vitamin(पानी में घुलनशील)

1. Fat soluble Vitamin (वसा में घुलनशील ) -

यह वह विटामिन होते है जो हमारे शरीर में वसा ऊत्तकों में कई हफ्तों तक जमा हो सकते है |इनकी मात्रा हमारे शरीर में आवश्यकता से अधिक इकट्ठा होती है इसलिए शरीर में इनकी कमी होने के अवसर बहुत कम होते है | विटामिन A, विटामिन D, विटामिन E, विटामिन K वसा में घुलनशील होते है |

2. Water soluble Vitamin (पानी में घुलनशील) -

यह वह विटामिन होते है जो हमारे शरीर में पानी में आसानी से घुल जाते है जैसे विटामिन B, विटामिन C | इन विटामिन्स को हम हमारे शरीर में इकट्ठा नहीं कर सकते है इसलिए इन विटामिन्स की जरूरत हमे रोजाना होती है जब इसकी मात्रा हमारे शरीर में ज्यादा हो जाती है तो यूरिन के माध्यम से हमारे शरीर से बाहर निकाल दिया जाता है |